Pashu Paricharak Syllabus 2025 [PDF] राजस्थान पशु परिचारक का सिलेबस।
पशुओं की देखभाल करना उनका सही तरह पालन पोषण हो रहा है कि नहीं इस पर नजर रखना। साथ ही किसानों को पशु पालन से संबंधित सही जानकारी प्रदान करना। यह सब कार्य पशु परिचारक का होता है। और आज हम इस आर्टिकल की मदद से आपको Rajasthan Pashu Paricharak Syllabus PDF प्रदान करने वाले हैं।
राजस्थान पशु परिचारक भर्ती की नोटिस जारी कर दी गई है जिसके अनुसार इसी साल इसकी भर्ती देखने को मिलने वाली है। और इसीलिए इस आर्टिकल की मदद से हम Rajasthan Pashu Paricharak Syllabus पीडीएफ प्रदान करने जा रहे हैं। और साथ ही इस परीक्षा में कितने विषय से सवाल पूछे जाते हैं उसके बारे में भी राजस्थान पशु परिचय एग्जाम पैटर्न के आधार पर जानने वाले हैं। तो यदि आपको भी राजस्थान Pashu Paricharak Syllabus PDF चाहिए तो इस आर्टिकल के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
Pashu Parichay Job Profile
पशु परिचर के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन इस भर्ती पर नियुक्त होने के बाद असल में क्या-क्या कार्य करना पड़ता है। उसके बारे में देख लेते हैं।
- पशु चिकित्सालय में जो भी पशु भर्ती होते हैं उनके अच्छे से देखभाल करना।
- समय-समय पर पशु की गणना करना।
- पशु चिकित्सा का पूरी तरह सहयोग करना।
- पशुओं के विभिन्न आंकड़ों को जुटाना, मतलब कितने गधे, कितने घोड़े, कितनी बकरियां, कितनी गाय हैं। इन सब का रिकॉर्ड रखना।
- पशुओं से संबंधित जितनी भी योजनाएं सरकार द्वारा चल रही हैं उन सब के बारे में किसानों को अच्छी तरह समझना।
- पशु स्वास्थ्य की जानकारी का प्रचार करना, मतलब पशुओं की अच्छे से देखभाल कैसे की जा सकती है इसके बारे में किसानों को या पशुपालन को बताने का होता है।
Rajasthan Pashu Paricharak Syllabus 2025
राजस्थान पशु परिचर परीक्षा में केवल दो ही विषय से प्रश्न आते हैं। लेकिन अगर राजस्थान पशु परिचारक भर्ती सिलेबस को देखा जाए तो उसके मुताबिक काफी ज्यादा पढ़ना पड़ता है। क्योंकि इसकी परीक्षा में एक भाग समान विषय का होता है तो वही दूसरा भाग पशुपालन और पशुओं से संबंधित विषय के ऊपर होता है।
भाग A – राजस्थान सम्बंधित प्रश्न (70%)
- इतिहास
- दैनिक विज्ञान
- गणित
- संस्कृति
- कला
- भूगोल
- सामाजिक अध्ययन
- समसामयिक विषय
भाग B – पशु पालन सम्बंधित प्रश्न (30%)
- ऊन कतरन,
- भार ढोने वाले पशु,
- स्वच्छ दूध उत्पादन,
- पशु एवं कुक्कुट प्रबंधन,
- वर्मी कम्पोस्ट खाद,
- पशुओं की प्रमुख देशी नस्लें,
- कृत्रिम गर्भाधान,
- पशु मेलें,
- पशुगणना,
- बधियाकरण,
- संकर प्रजनन,
- दुग्ध दोहन दुग्ध स्रवण काल,
- जैविक अपशिष्टों का निस्तारण,
- संतुलित पशु आहार,
- पशुओं में अंतः एवं बाह्य परजीवी रोग,
- पशुओं में टीकाकरण,
- पशुधन प्रसार,
- भेड़ बकरियों का स्वास्थ्य कलेण्डर,
- प्रति पशु दूध की उत्पादकता,
- चारा फसलें, चारा / चारागाह विकास,
- स्वस्थ एवं बीमार पशुओं की पहचान,
- पशुओं के चमडे एवं हड्डियों का उपयोग,
- पशुओं की उम्र ज्ञात करना,
- पॉलीथीन से पशुओं / पर्यावरण को हानि,
- पशु बीमा,
- पशुपालन विभाग की प्रमुख योजनायें
- गौशाला प्रबंधन,
- साफ सफाई का महत्व,
- गोबर मूत्र का उचित निष्पादन,
- पशुधन उत्पादों का विपणन,
- ऊन, मांस का देश एवं राज्य में उत्पादन
- दूध और अंडों का देश एवं राज्य में उत्पादन
- डेयरी विकास गतिविधियों
Rajasthan Pashu Paricharak Exam Pattern
पशु परिचारक भर्ती सिलेबस से पहले राजस्थान पशु परिचय के एग्जाम पैटर्न के अनुसार इसकी परीक्षा दो भागों में कराई जाएगी जिसका पहला भाग गणित, सोशल साइंस, करंट अफेयर का होगा और वही दूसरा भाग राजस्थान से सम्मिलित विषय के ऊपर होगा।
- राजस्थान पशु परिचर के प्रश्न पत्र में पहला भाग 105 अंक और 105 प्रश्न का होगा और दूसरा भाग 45 अंक और 45 प्रश्नों का होगा।
- इसकी परीक्षा में 70% अंक पहले भाग से आएंगे और 30% अंक दूसरे भाग से आएंगे।
- इसकी परीक्षा में प्रश्न का स्तर दसवीं परीक्षा के आधार पर ही होगा।
- परीक्षा को करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।
- परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 40 अंक प्राप्त करने जरूरी है।
- पशु परिचर के दोनों भाग को मिलाकर पूरा प्रश्न पत्र 150 अंक और 150 प्रश्नों का रहेगा।
- यदि कोई प्रश्न गलत करते हैं तो उसके ¼ नेगेटिव मार्किंग होगी।
FAQ’s
प्रश्न 1) राजस्थान पशु परीक्षण का सिलेबस क्या है ?
उत्तर 1) पशु परिचर परीक्षा के सिलेबस के अनुसार गणित, विज्ञान, सोशल साइंस, करंट अफेयर के अलावा पशुपालन, पशु बीमा, पशु मेले, पशु के स्वास्थ्य, गौशाला, डेरी विकास, चार फैसले जैसी चीज पढ़नी पड़ती है।
प्रश्न 2) पशु परिचय की भर्ती के लिए कितने पेपर होते हैं ?
उत्तर 2) पशु परिचर परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र को दो भागों में बांटा गया है। जहां पहले भाग से 70% और दूसरे भाग से 30% सवाल पूछे जाते हैं। इसकी परीक्षा 150 अंक की रहती है जिसमें 150 प्रश्न 3 घंटे के अंदर हल करने होते हैं।